काशीपुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में काल बना DCM, 3 की गई जान – Doon Ujala

काशीपुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में काल बना DCM, 3 की गई जान

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा ई रिक्शा सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें चालक समेत एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगी चली गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर कुंडा निवासी 26 वर्षीय शहजाद अली पुत्र रामजानी समेत एक ही परिवार के दो सदस्य 65 वर्षीय शमशीदा पत्नी हुकूमत अली व उनके जेठ शौकत अली ई-रिक्शा पर सवार थे। बीते शनिवार को पीड़ित परिवार रामनगर से ट्रेन द्वारा काशीपुर पहुंचा था और ई-रिक्शा में सवार होकर शमशीदा की बहन भूतपूरी निवासी जुबेदा के बेटे जाकिर की शादी में शामिल होने जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही ई-रिक्शा जसपुर के पास नहर के करीब पहुंचा तो सामने से आ रहे डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे वाहन के परखच्चे तक उड़ गए। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा सभी घायलों को तुरंत नजदीक अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने चालक समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोग घायल हुए है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *