वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को अलग-अलग कोतवाली, चौकियों और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से लेकर सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और जसपुर की विभिन्न चौकियों में तैनाती बदली गई है. इसके अलावा एसओजी रुद्रपुर में भी नई तैनाती की गई है. पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
आदेश के तहत निरीक्षक संजय पाठक, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात थे, उन्हें कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से हटाकर चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली को चौकी बाजार, रुद्रपुर से स्थानांतरित कर चौकी सिडकुल, सितारगंज का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को चौकी सिडकुल, सितारगंज से हटाकर एसओजी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है.
इसी क्रम में भूपाल राम पौड़ी को कोतवाली जसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से स्थानांतरित कर चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी दी गई है. नवीन जोशी को कोतवाली कुंडा से चौकी मंडी में तैनात किया गया है. संदीप शर्मा को कोतवाली रुद्रपुर में द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से हटाकर चौकी रंपुरा का प्रभारी बनाया गया है.इसके अलावा महेश काण्पाल को चौकी रंपुरा से स्थानांतरित कर चौकी बाजार, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनोज देव को चौकी बरहैनी, बाजपुर से हटाकर चौकी बाजार, रुद्रपुर में तैनात किया गया है.
बसंत प्रसाद, जो पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात थे, उन्हें चौकी बरहैनी, बाजपुर का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, दीपक कौशिक को चौकी लालपुर, किच्छा से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर में तैनाती दी गई है. साथ ही उपलब्ध सूची में चौकी रंपुरा और चौकी सरकड़ा, सितारगंज की जिम्मेदारियों में भी बदलाव दर्ज है.एसएसपी अजय गणपति की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है.