उत्तराखंड के रामनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महज चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत से परिवार में मातम पसरा है. नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार नवविवाहिता की गर्दन पर निशान पाए गए हैं. वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मामले में पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. मृतका रामनगर के ऊंटपड़ाव स्थित गैस गोदाम रोड क्षेत्र की रहने वाली थी, उसका मायका जसपुर में है. बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. शुक्रवार शाम ससुराल पक्ष के लोग उसे रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई. इस दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, परिजनों का कहना है कि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए. वहीं चिकित्सकों द्वारा गर्दन पर निशान पाए जाने की बात सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
हालांकि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी. मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे, अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. वहीं पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि नवविवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.
रामनगर में चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 18 वर्षीय कोहिनूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मायके पक्ष ने प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई.