पटेलनगर में हुई 14 लाख की लूट प्रकरण में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
गिरफ्तारी के विरोध और संगठन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी को शिकायत देने पहुंचे। बजरंग दल के एलान के बाद एसएसपी कार्यकाल की सुरक्षा बढ़ाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल को इस विरोध प्रदर्शन में कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है।