देहरादून में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत – Doon Ujala

देहरादून में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत

देहरादून में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा विकासनगर के हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी में दमोह मंदिर के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो साल की मासूम सुधिका समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चमन लाल (45) ड्राइवर, डम्बर (32), नीशा (14), अभिलाषा (30) और प्रदीप (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *