देहरादून के सहिया में सीएम धामी की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां – Doon Ujala

देहरादून के सहिया में सीएम धामी की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सीएम ने जनता को संबोधित कर कहा कि ये जौनसार बावर की पावन भूमि कई कालखंड की साक्षी रही है। ये धरा विकास के साथ ही विरासत और संस्कार को आगे बढ़ा रही है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनकी बातों में हमेशा क्षेत्र विकास की चिंता झलकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। जनता से मिल रहा स्नेह व समर्थन आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच और परिवारवादी मानसिकता को नकारते हुए एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *