उत्‍तराखंड जम्मू कश्मीर में गढ़वाल राइफल के जेसीओ का बलिदान, घर में मातम शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर – Doon Ujala

उत्‍तराखंड जम्मू कश्मीर में गढ़वाल राइफल के जेसीओ का बलिदान, घर में मातम शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

गढ़वाल राइफल के जेसीओ सते सिंह बिष्ट का शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गया। वह अपनी यूनिट के सैन्य अभियान का हिस्सा थे।पेट्रोलिंग के दौरान बर्फ में अचानक पैर फिसलने से वह काफी दूर तक स्लिप होते चले गए। जिससे चोटिल होने के चलते उनका बलिदान हो गया।सते सिंह बिष्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के निवासी थे। वहीं वर्तमान में अठुरवाला में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। शनिवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचने की जानकारी है। इसके पश्चात रविवार को ऋषिकेश के मोक्ष घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *