समुदाय विशेष के युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून!, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Doon Ujala

समुदाय विशेष के युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून!, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार के रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के अंदिर शिवलिंग में खून लगा मिला. ग्रामीणों के अनुसार उस समय मंदिर में समुदाय विशेष का युवक मौजूद था. जिसने अपना हाथ काट कर शिवलिंग में खून चढ़ाया है. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया है.

मामला रुड़की के जौरासी गांव का है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के युवक को मंदिर से निकलता देखा. ग्रामीणों ने जब उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक घबरा कर वहां से भागने लगा. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसने शिवलिंग पर मन्नत के लिए अपना खून चढ़ाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *