पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून से पाकिस्तान जाने वाले जत्थे को आयोजकों ने रोका – Doon Ujala

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून से पाकिस्तान जाने वाले जत्थे को आयोजकों ने रोका

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून से पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर जत्था इस बार नहीं जाएगा. इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थी. लेकिन पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला होने के बाद बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी. साथ ही 15 साल में पहली बार ये यात्रा रद्द की गई है. जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर से यात्रा रद्द की गई है.

बता दें कि महाराजा रणजीत सिंह की बरसी समागम पर देहरादून से हर साल पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जाता है. श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब आदि के दर्शन करते हैं. इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थी.

साथ ही श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे. लेकिन हमला होते ही बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी. पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए देहरादून से साल में कई बार श्रद्धालुओं जाते हैं. साल 19 जून 2024 को देहरादून से 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे और बैसाखी पर भी श्रद्धालु पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं. जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर से यात्रा रद्द की गई है. यात्रा के लिए अभी तक आयोजकों के पास 50 पासपोर्ट आए थे, जिन्हें वापस कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *