केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी – Doon Ujala

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह 7 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए हैं. कपाट खुलने के दौरान केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी.

हिमालय की गोद में स्थित 12वें ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को सुबह 7 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान पूरी घाटी हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी और श्रद्धालुओं की आंखों में आस्था छलक पड़ी. इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने.

बता दें इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है. मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे. रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *