सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, मां और बेटा भी रहा मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया. इस दौरान सीएम के बड़े बेटे दिवाकर भी उनके साथ मौजूद थे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां बिशना देवी के साथ वृक्षारोपण किया. सीएम ने कहा यह अभियान मां के लिए श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. सीएम ने कहा इस पहल का उद्देश्य हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मां जीवन की पहली गुरु होती है और पर्यावरण हमें जीवन देता है. माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है. सीएम ने ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण खुद करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *