उत्तराखंड में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंद दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर कुचले जाने के कारण अब तक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नैनीताल में बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का सिर बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लोगों ने रास्ते में शव कुचला हुआ पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।