रुद्रपुर में आग का तांडव, चार झोपड़ियां स्वाहा, घरेलू सामान भी जलकर राख

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के भगवानपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साथ चार झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने चारों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन रुद्रपुर से दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई.

फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. अग्निकांड में चारों झोपड़ियों के अंदर रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

फायर स्टेशन रुद्रपुर के मुताबिक, 30 अगस्त को तड़के करीब 2:42 बजे के भगवान क्षेत्र में एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुद्रपुर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद के आदेश पर एक फायर टेंडर और एक मिनी हाईप्रेशर वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

दमकल टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां स्थिति काफी गंभीर थी. भगवानपुर में राम पुत्र मोहन, केल्डिया लल्लन पुत्र लक्ष्मण, भोला पुत्र राम और संतोष पुत्र राम की चार झोपड़ियां एक साथ आग की चपेट में थीं. झोपड़ियों में आग तेजी से फैल रही थी और अंदर रखा घरेलू सामान धू-धूकर जल रहा था. फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *