ऋषिकेश में आठवीं की छात्रा से दरिंदगी सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती आरोपी फरार

सोशल मीडिया के बदलते इस दौर में अपराधों में भी तेजी से उभार देखने को मिल रहा है ,जिसके चलते लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से अनजान लोगों से दोस्ती कर उनके झांसे में फंस रहे हैं। ऐसा ही कुछ शर्मनाक कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून के ऋषिकेश से सामने आ रहा है ,जहां पर सोशल मीडिया साइट पर दोस्ती कर एक युवक ने आठवीं कक्षा की छात्रा को अपने झांसे में लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ऋषिकेश की निवासी कक्षा आठवीं की छात्रा की दोस्ती स्नैपचैट के जरिए यूपी के एक युवक से हुई थी। बीते शनिवार को युवक ने छात्रा को मिलने के लिए होटल बुलाया। इस दौरान वो छात्रा को होटल के कमरे में ले गया गया, जहां पर उसने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा का दुष्कर्म करने के बाद युवक होटल से फरार हो गया।

घटना के बाद जैसे तैसे नाबालिक छात्रा घर पर पहुँची जिसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही नाबालिक छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते चले मेडिकल जांच में नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम एक मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है जिसके लिए होटल में एंट्री रजिस्टर को भी चेक किया जा रहा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *