विकासनगर: युवती को 3 साल तक डराकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – Doon Ujala

विकासनगर: युवती को 3 साल तक डराकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विकासनगर-सहसपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक युवती को डरा-धमकाकर पिछले 3 साल से उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पुलिस सख्त एक्शन ले रही है. मामले में भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सहसपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक पिछले तीन वर्षों से उसे जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा था. इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. गौर हो कि 24 सितंबर को पीड़िता ने सहसपुर थाने मे आकर एक शिकायतीपत्र दिया था.

बताया कि लखनवाला, सहसपुर निवासी आदिल नाम का युवक पिछले तीन साल से उसे डरा धमका रहा था और उसके साथ शारीरीक संबंध बनाकर यौन शोषण कर रहा था. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया और पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में भारतीय न्याय सहिंता (BNS) की धारा 64(2) M, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा अपराध संख्या-241/26 पंजीकृत किया गया. मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक वंदना नेगी को सौंपी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *