पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी – Doon Ujala

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 35 विभागों के कर्मचारियों ने रविवार को सीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस ने तीखी नोक झोंक भी हुई।

रविवार को 35 विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। हालांकि पुलिस ने कर्मचारियों को बैरिकेडिंग लगा कर पहले ही रोक दिया। आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों ने सरकार से हटाई गयी पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा नई पेंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों का जीवन व्यापन करना बेहद कठिन साबित हो रहा है। पुरानी पेंशन बहाल ना करने पर कर्मचारियों ने आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *