राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से दो मुख्य आरोपी हैं। जबकि सात आरोपियों ने बदमाशों की मदद की थी।
आरोपी की पहचान चंदन कुमार (19) उर्फ सुजीत पुत्र राम प्रसाद पासवान निवासी बिहार को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बदमाशों को घटना में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की व्यवस्था कराई थी। आरोपी अकबर से पूछताछ में चन्दन का नाम प्रकाश में आया था।
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक घटना से पहले प्रिंस और अभिषेक के साथ चंदन 10 दिन तक सेलाकुई में उनके किराए के कमरे में भी रुका था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना में अंजाम देने की योजना के बारे में बताया था।