पान मसाला गोदाम पर जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप; जमा कराए 24.57 लाख – Doon Ujala

पान मसाला गोदाम पर जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप; जमा कराए 24.57 लाख

राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा/प्रवर्तन इकाई ने पान मसाला/गुटखा विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कर चोरी से जुड़े मामले में देहरादून के कारोबारी से 24.57 लाख रुपये की वसूली की।

पाना मसाला, गुटखा, बीड़ी, तंबाकू जैसे उत्पादों को सिन गुड्स माना जाता है। क्योंकि, यह समाज के लिए हानिकारक होते हैं और ऐसे उत्पादों पर उच्च श्रेणी का कर वसूल किया जाता है। इसी का फायदा उठाकर कारोबारी टैक्स को पचाकर कारोबारी मोटा मुनाफा कूटने की फिराक में रहते हैं।

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा/ प्रवर्तन ईकाई ने आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल के दिशा निर्देशों पर अभियान चलाते हुए राजा रोड देहरादून स्थित गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने 50 नग पान मसाला/गुटखा सीज किए। साथ ही 09 नग पान मसाला एक पिकअप वाहन से भी पकड़ा।

जांच में पाया गया कि संबंधित कारोबारी टैक्स की चोरी कर रहे हैं। परीक्षण के बाद 04 अक्टूबर को कारोबारी से 24.57 लाख रुपये का टैक्स जुर्माने के साथ जमा कराया गया है। यह कार्रवाई अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल एवं संयुक्त आयुक्त अजय सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त एसआईबी अजय बिरथरे और सहायक आयुक्त धर्मवीर सिंह ने की।

उपायुक्त अजय बिरथरे के मुताबिक कर चोरी को लेकर सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले करोबारियों पर निकट भविष्य में कार्रवाई तेज की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए भी विभाग की टीम खासी सक्रिय हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *