उत्तराखंड में भीषण हादसा, बिल्ली को बचाने चक्कर में पेड़ से टकराई कार, मां और बेटे की मौत – Doon Ujala

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बिल्ली को बचाने चक्कर में पेड़ से टकराई कार, मां और बेटे की मौत

रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक हफ्ते में तीन बड़े सड़क हादसे से कई सवाल उठ रहे हैं, हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी है, तो जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं. वहीं बीती देर रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया.

मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे कार सवार: गौर हो कि रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर एक कार हादसे की शिकार हो गई. हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया. हादसे का मुख्य कारण बिल्ली के बच्चे को बचाना रहा है. हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी सवाना परवीन उम्र 45 वर्ष, बेटा अब्दुल योजान उम्र 15 वर्ष मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे, तभी बेलबाबा मंदिर के समीप अचानक रोड से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेरिंग काट दिया.

हादसे में कार के उड़े परखच्चे: स्पीड ज्यादा होने की वजह से कार असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है. इधर पुलिस ने जानकारी देते बताया कि हादसे में घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *