हरिद्वार की इंग्लिश वाइन शॉप में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1 मुंबई से जमानत पर था बाहर

कनखल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप से हुई चोरी के मामले में हरिद्वार पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है.

हरिद्वार के कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया एक दिन पहले जगदीशपुर चौकी में शराब के ठेके पर काम करने वाले व्यक्ति सचिन दिवाकर पुत्र गंगाराम निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा अपनी लिखित तहरीर दी गई थी. तहरीर में बताया गया था कि रात में अज्ञात चोरों ने जगजीतपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पिछले गेट का ताला तोड़ दिया. दुकान के अन्दर काउन्टर में रखा बैग जिसमें लगभग 37 से अधिक रुपये व कुछ दस्तावेज रखे थे, वो चोरी कर लिए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए. मैनुअल पुलिसिंग के जरिए रात को चलने वाले ई-रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की गयी. मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया.

जुटाई गई सूचनाओं और बरामद एविडेंस की मदद से रात में पुलिस टीम ने खोखरा तिराहा जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से दो संदिग्ध को पकड़ा और उनकी तलाशी ली गई. तलाशी लेने पर एक बैग जिममें 37,150 रुपये, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक तमंचा 12 बोर बरामद हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *