उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हो गया है। योगा के माध्यम से साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन के दौरान यौगिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा और वेलनेस पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक चलने वाला है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध, स्वस्थ और संतुलित यौगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह विशेष आहार योजना योग और आध्यात्म को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिल सके।