केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश से आफत; 6 घायल – Doon Ujala

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश से आफत; 6 घायल

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत उत्तराखंड में  पहाड़ों पर सोमवार कोबर्फबारी हुई है। जबकि, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी इलाकों में अंधड़ से आफत मची। अंधड़ से टूटे टीन शेड की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि पेड़ के टूटने की वजह से एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में अचानक से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ा दी। सोमवार को अचानक बिगड़े मौसम ने तराई-भाबर में जमकर आफत मचाई। दिन में 12:30 पर ही अंधेरा छा गया और मूसलाधार बारिश से फसल को भारी नुकसान हुआ है।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अंधड़ से टूटे टीन शेड की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जबकि, काठगोदाम में पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग घायल हो गया जिन्हें बमुश्किल बचाया जा सका।

गढ़वाल में चारधाम समेत ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार को हिमपात हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। केदारनाथ में करीब तीन इंच बर्फ गिरी। बेस कैंप से लेकर केदारनाथ मंदिर तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *