विकासनगर में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत

सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच शुक्रवार शाम को हुई बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में महिला शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर घायल टीचर को नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. हालत गंभीर होने पर शिक्षक को डॉक्टरों ने देहरादून इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और रोजना घटित सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है. ताजा घटना शुक्रवार शाम सहसपुर थाना क्षेत्र की है, यहां हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच एक बोलेरो जीप और एक बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानायाध्यपक सुशीला बिंजोला स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से विकासनगर घर जा रही थी.

हर्बटपुर की ओर से आती बोलेरो की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई. जिससे मोटर साइकिल सवार दोनों शिक्षक सड़क पर गिर गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिक्षिका सुशीला बिजोला (उम्र 59 साल) निवासी विकासनगर को मृत घोषित कर दिया. जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *