उत्तराखंड में बीती देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। धामी सरकार ने 6 आईएसस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिसकी लिस्ट भी देर शाम ही जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड में 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
- शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में पहला नाम सचिव आनन्द स्वरूप का है। उनसे (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) के पद पर तैनात अधिकारी से आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।
- वहीं अपर सचिव स्तर पर तैनात अधिकारी रुचि मोहन रयाल के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
- इसके अलावा प्रकाश चन्द्र समाज कल्याण और वित्त विकास निगम से जुड़े अधिकारी की जिम्मेदारी में परिवर्तन किया गया है।
- वहीं बंशी लाल राणा निदेशक महिला कल्याण एवं ICDS से जुड़े अधिकारी को अब खाद्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- इसके अलावा दो युवा आईएएस अधिकारियों गौरी प्रभात और दीक्षित जोशी के बीच संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर पर अदला-बदली की गई है, जिसमें एक को रानीखेत और दूसरे को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
