अर्द्धनग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Doon Ujala

अर्द्धनग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में एक 58 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ. महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. खास बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है. फिलहाल महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 58 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा. इसके बाद तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वहीं परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है.

मामले में जानकारी देते हुए सीओ रवीकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब सवा दस बजे महिला का शव मिलने की सूचना मिली. महिला अकेले रहती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं और पुरानी रंजिश को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *