उत्तराखंड के टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सरिया से लदे एक खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरा गई, जिसमें कुल आठ लोग (5 महिलाएं और 3 पुरुष) सवार थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRFकी टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक महिला, धूमा देवी (55 वर्ष), की मौके पर ही मृत्यु हो गई है. उनका शव वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गया था. SDRF टीम ने आरी की मदद से वाहन के हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा. कार सवार अन्य सात यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया है.