देहरादून में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, झारखंड से जुड़ा कनेक्शन

थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को कोचिंग संस्थान में एनडीए की तैयारी कर रहे नाबालिग छात्र की हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजा. साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी नाबालिग छात्र राजपुर रोड पर स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए की तैयारी कर रहा था. कोचिंग संस्थान के पास छात्र पास के ही एक हॉस्टल में एक ही कमरे में चार छात्र और रहते थे. बीते दिन साथ में रहने वाले चारों छात्र सुबह कोचिंग के लिए निकल गए थे और नाबालिग छात्र कमरे में अकेला था. करीब साढ़े आठ बजे किसी छात्र ने देखा कि नाबालिग छात्र अपने कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला. घटना से कोचिंग संस्थान में हड़कंप मच गया. जिसके बाद अन्य छात्रों ने आनन-फानन में कोचिंग संस्थान प्रबंधन को घटना की सूचना दी. प्रबंधन ने थाना राजपुर पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को नीचे उतारा. पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की. जिसमें युवक ये खौफनाक कदम उठाता कैद हो गया.

जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया, साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया गया. थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि पुलिस ने मृतक छात्र के साथी से पूछताछ की है. साथियों ने बताया है कि तीन चार दिन पहले मृतक छात्र की तबीयत खराब थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. वहीं छात्र की मौत के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *