टीचर के डांटने पर छात्रा ने कर लिया सुसाइड, परिजनों में पसरा मातम

नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीएससी की थर्ड ईयर की छात्रा ने टीचर की डांट से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से ही परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

घटना मंगलवार सुबह स्टाफ हाउस क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिमरन आर्य (20) नैनीताल DSB कैंपस में B.sc थर्ड ईयर की छात्रा थी। मंगलवार को छात्रा ने अपने टीचर की डांट से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मृतका के भाई के अनुसार उसकी बहन को उसके टीचर ने सभी बच्चों के सामने डांट दिया था। जिसके बाद से ही वो परेशान चल रही थी।

मृतका के भाई सागर ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन ने कमरा बंद कर ये कदम उठा लिया। काफी देर तक कमरा न खोलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। जान तक सिमरन को नीचे उतारा तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।

पड़ोसियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें सिमरन दो भाईयों के बाद सबसे छोटी बहन थी।

बताया जा रहा है सिमरन के पिता की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। तीनों भाई-बहन DSB कैंपस में ही पढ़ते थे। सिमरन 10वीं और 12वीं की टॉपर रह चुकी है। अपनी मां के साथ तीनों भाई-बहन किराये पर रहते थे। घटना के बाद से ही भाईयों के साथ-साथ मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *