उत्तराखंड के गौचर में बस ने यूपी की महिला को कुचला, चारधाम यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बस चालक ने महिला के ऊपर बस चढा दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा बीते 15 मई 2026 को चार धाम यात्रा के लिए घर से निकली थी। इस दौरान महिला देहरादून के ऋषिकेश पहुंचकर बस नम्बर uk11PA4040 मे सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। महिला जैसे ही चमोली जिले के गौचर ग्राउंड के पास पहुँची तो एक DD01 आर 9725 नम्बर की बस के चालक ने महिला को अपनी बस के दाहिने टायर की चपेट मे लेकर महिला के ऊपर बस चढ़ा दी।

घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं बस चालक व बस को भी अपने कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है जिस बस से हादसा घटित हुआ है ,उसमें गुजरात की सवारियां सवार थी जिन्हें अन्य बस से बद्रीनाथ धाम रवाना किया गया। आरोपी चालक की पहचान गुजरात गांधीनगर मेहसाना निवासी नितेश कुमार मोदी पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *