उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल:शासन ने 4 IAS और 2 PCS अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल,

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), एक प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और एक सचिवालय सेवा अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। इस फेरबदल को राज्य में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, पेयजल, समाज कल्याण और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

UK-4 IAS-2 PCS Officers Transfered

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारियों का कार्यभार तत्काल ग्रहण करने तथा इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन (Vinod Kumar Suman) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project-U-PREPARE) का परियोजना निदेशक बनाया गया है। वह पहले से सचिव आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, प्रोटोकॉल तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *