सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं राहुल-प्रियंका, केजरीवाल, सिसोदिया के भी आने की चर्चाएं

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस और आप के बड़े नेता उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. कांग्रेस से सांसद प्रियंका गांधी सितंबर में गढ़वाल या कुमाऊं में आकर जनसभा कर सकती हैं. इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल एक बार फिर से उत्तराखंड आ सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है.

कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीय स्तर के आला कमान ने उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभ चुनावों को पूरी गंभीरता से लिया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा जब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई, तब उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खुद मल्लिकार्जुन खड़के प्रदेश के कई दौरे करेंगे. इसी दिशा में उत्तराखंड कांग्रेस सितंबर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे की प्लानिंग कर रही है.

कांग्रेस इन सभी नेताओं से बातचीत करने के बाद स्थान और तिथि निश्चित कर रही है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह देहरादून आ सकते हैं. गणेश गोदियाल के मुताबिक हिमाचल सरकार ने ओपीएस लागू करने का काम किया है, इसलिए उत्तराखंड कांग्रेस भी यही चाहती है कि सीएम सुक्खू देहरादून आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हों. जिससे प्रदेशवासियों को यह बताया जा सके कि जिस तरह से हमने हिमाचल में काम कर वही काम उत्तराखंड में भी करेंगे.

इधर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी अपने केंद्रीय नेताओं को उत्तराखंड बुलाने की तैयारी कर रही है. राज्य में आप की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने बताया पार्टी के केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे को लेकर हाई कमान के साथ बातचीत चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *