ऋषिकेश करंट लगने से मां बेटी की गई जिंदगी UPCL पर गंभीर आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर तेज बारिश के कारण बिजली का तार टूटने से सड़क पार कर रही मां और बच्ची करंट की चपेट में आ गए। यह हादसा इतना दर्दनाक था की करंट की चपेट में झूलसने से मां- बेटी की एक साथ जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में यूपीसीएल के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ऋषिकेश खदरी शिव मंदिर गली निवासी सुमन पत्नी हरपाल जेठुडी अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ मोटा प्लाट स्थित अपनी बहन के घर गई हुई थी। बीते रविवार की देर शाम सुमन तेज बारिश के बीच अपनी बच्ची के साथ घर जाने के लिए निकली। इस दौरान पैदल मार्ग पर तेज बारिश के कारण बिजली की तार टूट गई और अंधेरा होने की वजह से उन्हें तार नहीं दिखाई दी। जैसे ही उन्होंने कदम आगे बढ़ाया तो वह तार के संपर्क में आ गए जिससे सुमन और उसकी बच्ची बुरी तरह से करंट में झुलसकर बेहोश हो गए।

ऊर्जा निगम ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शिव प्रसाद का कहना है कि तार टूटने के बाद नीचे बह रहे पानी के संपर्क में आने के कारण यह हादसा घटित हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि तेज बिजली कड़कने के कारण लाइन टूटी और यह नीचे बह रहे पानी को छू गई जिससे मां बेटी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है महिला के साथ उसका 10 वर्षीय बच्चा भी था जो पीछे चल रहा था वह तो गनीमत रही की बच्चा करंट की चपेट में नहीं आया जिसके कारण उसकी जिंदगी बच गई लेकिन उसकी मां और बहन इस हादसे में हमेशा के लिए उससे छीन गई। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *