सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पड़ताल में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. हल्द्वानी में 17 वर्षीय किशोरी ने मेरठ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. किशोरी का आरोप है कि आरोपी उसे नैनीताल और हल्द्वानी के अलग-अलग होटलों में ले गया. बाद में आरोपी ने बातचीत बंद कर दी. शादी के लिए मेरठ पहुंची किशोरी को परिवार की ओर से भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

हल्द्वानी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती का एक मामला गंभीर आरोपों के साथ पुलिस तक पहुंचा है. मामला एक 17 वर्षीय किशोरी से जुड़ा है, जिसने मेरठ निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. किशोरी की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी के मुताबिक, साल 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात मेरठ निवासी युवक से हुई थी.

बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई. आरोप है कि इसके बाद युवक कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया. इसी दौरान वह किशोरी को अलग-अलग होटलों में ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने बताया कि जुलाई 2025 में आरोपी ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी. लंबे समय तक संपर्क नहीं होने पर वह आरोपी के मेरठ स्थित घर पहुंच गई. वहां आरोपी के परिवार की ओर से उसे बालिग होने के बाद शादी कराने का भरोसा दिया गया और वापस भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *