उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवक, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल – Doon Ujala

उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवक, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

जिले के थल-बेरीनाग सड़क पर बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए. एक युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक का शव सड़क से कई फीट नीचे गदेरे में पड़ा मिला. दोनों युवक अल्मोड़ा के बताए जा रहे हैं. रविवार रात लगभग 9 बजे दो युवक स्कूटी से बेरीनाग की ओर जा रहे थे. थल से चार किमी दूर बरसात के दौरान बरड़ में नाला उफनाया था. स्कूटी नाले में बहकर गदेरे में समा गई. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक गौरव कुमार को घायल हालत में गदेरे से निकालकर थल अस्पताल पहुंचाया गया. दूसरा युवक हिमांशु नयाल बह गया था जिसका पता नहीं चल सका. रात होने से ढूंढखोज नहीं की जा सकी. सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने जब खोजबीन की तो हिमांशु का शव गदेरे में पड़ा मिला.

अल्मोड़ा के नैनोली भगतोला निवासी 18 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र गिरीश राम और तिल गांव निवासी हिमांशु न्याल पुत्र शिवपाल सिंह नयाल धारचूला बह गया था, जिसका पता नहीं चल सका. अंधेरा होने के कारण रात में ढूंढखोज नहीं की जा सकी. सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने जब खोजबीन की तो हिमांशु का शव गदेरे में पड़ा मिला. पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा के नैनोली भगतोला निवासी 18 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र गिरीश राम और तिल गांव निवासी हिमांशु न्याल पुत्र शिवपाल सिंह नयाल धारचूला की दारमा वैली घूमने गए थे.

दोनों रात में ही अल्मोड़ा के लिए जा रहे थे. थल से चार किमी दूर उफनाए गदेरे में उनकी स्कूटी बह गई. इस हादसे में हिमांशु की मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है. युवक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौंपा जाएगा. थल-बेरीनाग सड़क पर थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बरड़ में बारिश के कारण बरसाती नाला प्रचंड उफान पर था. रात के अंधेरे में नाला पार करते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर बह गई और नीचे गहरे गदेरे में समा गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *