भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के साथ नैनीताल की खूबसूरत वादियों में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। हालांकि शनिवार को पूरे दिन एमएस धोनी अपने कॉटेज से बाहर नहीं निकले। पर उनकी पत्नी साक्षी तथा बेटी जीवा समेत दोस्तों ने नैनी झील में नाव की सवारी आनंद लिया।
साथ ही पैदल ही नैनीताल के अन्य पर्यटक स्थलों तक भी गए।सूत्रों की मानें तो धोनी पत्नी साक्षाी का बर्डथे भी उत्तराखंडके नैनीताल में मनाएंगे। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 14 नवंबर को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने गांव अल्मोड़ा जिले के ल्वाली, जैंती पहुंचे। जहां विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वह वापस नैनीताल लौटे।
शनिवार को सुबह से ही उनके कॉटेज के आगे प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण वह कॉटेज से बाहर नहीं निकले। जबकि उनके परिवार तथा अन्य दोस्त शहर के विभिन्न स्थानों पर चहलकदमी करने के लिए रवाना हुए।
उन्होंने नैनीझील में नौकायन का आनंद उठाया। साथ ही भोटिया मार्केट एवं तिब्बती बाजार से खरीदारी भी की। इस बीच धोनी शहर के प्रसादा भवन में गुनगुनी धूप के बीच जूस पीते नजर आए। प्रशंसकों ने दूर से ही धौनी का दीदार किया। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को वह रांची लौटेंगे।