दुगड्डा के पास खाई में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 3 KM दुर्गम रास्ता पार कर SDRF ने किया रेस्क्यू – Doon Ujala

दुगड्डा के पास खाई में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 3 KM दुर्गम रास्ता पार कर SDRF ने किया रेस्क्यू

02/11/26 को रात्रि थाना कोटद्वार से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से आगे फतेहपुर बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के उपरांत टीम ने नोगांव-थलदा के समीप से सड़क मार्ग छोड़कर लगभग 03 किलोमीटर जंगल के दुर्गम रास्ते से होते हुए नदी किनारे तक पहुंच बनाई। SDRF कार्मिकों द्वारा आवश्यक रेस्क्यू प्रक्रिया अपनाते हुए अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया गया तथा उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *