उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले – Doon Ujala

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिसके तहत कई आईएएस और पीसीएस अफसरों को इधर उधर किया गया है. जबकि, कई अधिकारियों से जिम्मेदारी हटाई और सौंपी गई है. इस तबादला सूची में 10 आईएएस अधिकारियों के साथ ही 20 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले हुए हैं. इसमें 10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. जबकि, 20 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है. जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और उप जिलाधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं. इसके अलावा सचिवालय और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

आईएएस अधिकारी निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी हटाई गई है. देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी IAS अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अब अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है.

IAS दीपक सैनी को पिथौरागढ़ मुख्य विकास अधिकारी से हटकर देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. IAS प्रवीण कुमार से अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून हटाकर अब मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है. IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी मिली है.

IAS PCS OFFICERS TRANSFERS

IAS PCS OFFICERS TRANSFERS

IAS PCS OFFICERS TRANSFERS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *