देहरादून में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार – Doon Ujala

देहरादून में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

राजधानी देहरादून में गौकशी और गौतस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर रात ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौकशी का आरोपी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. साथ ही फरार आरोपी शमीम निवासी गंदेबड़ा, सहारनपुर की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी है. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

एसएसपी के निर्देश के बाद दून पुलिस द्बारा लगातार आने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है. वहीं पुलिस के मुताबिक,रविवार देर रात बाइक सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पिस्तौल दिखाकर भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया है.

साथ ही एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल ओर उसके बाद अस्पताल में पहुंच कर पूछताछ की गई है. एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.जिसके तहत प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्यवाई की गई है. पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान 32 वर्षीय इरशाद निवासी खजुनावर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, इरशाद ने इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था. मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी बरामद की है. फरार आरोपी शमीम निवासी गंदेबड़ा, सहारनपुर की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है. घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. गौर हो कि दून पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वाले गौ-तस्करों और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. बाहरी राज्यों से आकर अपराध को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नकेल कसने के लिए सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाए हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *