देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला – Doon Ujala

देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला

स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला से साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने आँखो में मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर स्पा सेंटर में ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के खुडबुडा निवासी पीड़ित साइमा ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक के पास अमेनज़ स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई थी, लेकिन स्पा सेंटर वालो ने पति की जानकारी देने से मना कर दिया।

आरोप है कि जब वह वापस आने लगी तो पार्किंग गेट पर काले रंग की कार आई और एक महिला व एक पुरुष ने उतरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता की आँखों में मिर्ची पाउडर स्प्रे कर दिया और जबरदस्ती खींचकर स्पा सेंटर में ले जाने लगे।

यही नहीं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित नेहा समेत अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *