ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : लूट में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस को लाया जा रहा रिमांड पर देहरादून

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें प्रिंस पर दो लाख का इनाम घोषित था। देहरादून पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को लेकर जल्द ही देहरादून पहुंचेगी।

दून रिलायंस के ज्वैलरी शोरुम में लूट मामले में पुलिस ने लूट में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस लूट में शामिल मुख्य आरोपी है। देहरादून पुलिस प्रिंस के साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जिसके बाद से प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए चौतरफा दबाव बनाया जा रहा था।

आरोपी प्रिंस कुमार को वैशाली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए देहरादून लाया जा रहा है। जहां उससे घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। किसी भी वक्त आरोपी प्रिंस देहरादून पहुंच सकता है। बता दें दून पुलिस लूट में शामिल दो मुख्य आरोपी विक्रम और अभिषेक को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *