कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी रविवार को देहरादून आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले खड़गे के दौरे को काफी अहम माना जाउ रहा है। खड़गे के कार्यक्रम के लिए 15 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

कार्यक्रम स्थल देहरादून स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड तय किया है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के लिए 15 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड तय किया है।

खड़गे 28 जनवरी को यहां बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। खड़गे के दौरे को सफल बनाने लिए दिल्ली से कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का मौका मिल रहा है।

दूर दराज के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही पहुंच जाएंगे, उनके लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। खड़गे करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वह पहले बन्नू स्कूल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी शुक्रवार को देहरादून पहुंच रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास के नेतृत्व वाली स्क्रीनिंग कमेटी शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर, सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त समन्वयकों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्रत्याशी चयन पर फीडबैक लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *