उत्तराखंड की ‘लक्ष्मी’ देश की शीर्ष पांच अमीर प्रत्याशियों में शामिल, धन्नासेठों में भाजपा का पलड़ा भारी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 1625 प्रत्याशियों की कुंडली अब पूरी तरह सामने आ चुकी है। इनका राजनीतिक भविष्य 19 अप्रैल को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। संसद की सीढ़ियां चढ़ने को आतुर इन माननीयों की संपत्ति पर नजर दौड़ाएं तो उत्तराखंड की ”लक्ष्मी” भी देश में शीर्ष चार नंबर पर हैं।

देवभूमि की यह लक्ष्मी टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी साह हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली यह महिला तीन बार संसद पहुंच चुकी है। वहीं देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले प्रत्याशी नकुल नाथ हैं। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और इनकी चल-अचल संपत्ति 716 करोड़ की है। एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 10 संपत्ति की सूची में सबसे अधिक पांच प्रत्याशी तमिलनाडु से हैं।

धन्नासेठ प्रत्याशियों में भाजपा का पलड़ा भारी

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश के शीर्ष 10 धन्नासेठ प्रत्याशियों में चार भाजपा के हैं। इसके अतिरिक्त तीन कांग्रेस, दो एआइएडीएमकेऔर एक बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हैं। शीर्ष 10 की सूची में सबसे गरीब और कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में आइएनडी प्रत्याशी हैं। इनकी संख्या नौ है। देनदानी वाली शीर्ष 10 की सूची में भाजपा के चार प्रत्याशी हैं। इसके अतिरिक्त डीएमके के तीन, एआइएडीएमके एक, कांग्रेस के एक और एक और दल के हैं।

ये हैं शीर्ष 10 में संपत्ति वाले उम्मीदवार

  • नाम -राज्य -संसदीय क्षेत्र -दल -कुल संपत्ति
  • नकुल नाथ -मध्य प्रदेश -छिंदवाड़ा -कांग्रेस -716 करोड़
  • अशोक कुमार-  तमिलनाडु -इरोड- एआइएडीएमके-    662 करोड़
  • देवनाथन यादव -तमिलनाडु -शिवगंगा -भाजपा -304 करोड़
  • माला राज्य लक्ष्मी साह -उत्तराखंड- टिहरी गढ़वाल -भाजपा -206 करोड़
  • माजिद अली -उत्तर प्रदेश -सहारनपुर -बसपा -159 करोड़
  • एसी षणमुगम -तमिलनाडु-  वैल्लोर-भाजपा -152 करोड़
  • जयप्रकाश वी -तमिलनाडु -कृष्णागिरी -एआइएडीएमके -135 करोड़
  • विंसेंट एच पाला -मेघालय-शिलांग- कांग्रेस -125 करोड़
  • ज्योति मृधा -राजस्थान -नागपुर -भाजपा -102 करोड़
  • कार्ति पी चिदंबरम -तमिलनाडु -शिवगंगा -कांग्रेस- 96 करोड़

सबसे कम संपत्ति व देनदारी में तमिलनाडु आगे, उत्तराखंड में एक भी नहीं

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे कम संपत्ति वाले 10 प्रत्याशियों में उत्तराखंड का एक भी नहीं है। वहीं देनदारी वाली सूची में भी उत्तराखंड के 55 प्रत्याशियों में एक भी नाम नहीं है। शीर्ष 10 की इस सूची में तमिलनाडु का ही दबदबा है। इन दोनों सूची में आठ-आठ प्रत्याशी तमिलनाडु से ही हैं।

बाकी चार में महाराष्ट्र के दो, राजस्थान व पुडुचेरी के एक-एक प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक देनदारी तमिलनाडु के एस जगथ्राचकन की है जो डीएमके से आराकोनम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी देनदारी 649 करोड़ रुपये है। ऐसे ही सबसे गरीब यानी कम पैसे वाला प्रत्याशी हैं पुनराज के।

तमिलनाडु के थुथुकुड़ी सीट से आइएनडी प्रत्याशी हैं। इन्होंने चल-अचल कुल संपत्ति 320 रुपये ही दर्शायी है। इनके पास पेन कार्ड भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *