Dehradun के एक घर में चल रही थी पार्टी, 17 लड़कियों और 40 लड़कों की हालत देख पुलिस हैरान – Doon Ujala

Dehradun के एक घर में चल रही थी पार्टी, 17 लड़कियों और 40 लड़कों की हालत देख पुलिस हैरान

पुलिस व आबकारी टीम ने कैंट स्थित गाजियावाला एक निजी आवास पर दबिश देकर युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। यहां अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था।पुलिस को सूचना मिली कि गाजियावाला के निजी आवास पर हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के निर्देश पर सीओ सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाकर आबकारी विभाग को शामिल करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई।रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए। भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई।

मौके पर रेड टीम ने पूछताछ की। भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़कों और 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामी की पहचान रजनी निवासी गाजियावाला कैंट के रूप में हुई है।

फर्जी दस्तावेज बनाकर एक ही प्लाट दो लोगों को बेचा

देहरादून: जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला व उसके पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता योगेश सूरी निवासी आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड ने बताया कि उन्होंने आशा रंधावा नामक महिला से वर्ष 2016 में डाकपट्टी राजपुर में एक अपने दो दोस्तों के साथ एक आवासीय प्लाट खरीदा। प्लाट पर तीनों साथियों का बराबर का हिस्सा था।

वर्ष 2021 में उन्होंने दोनों साथियों का हिस्सा खरीद लिया, जिसके चलते वह पूरी संपत्ति का मालिक हो गया। बताया कि आशा रंधावा को इस संपत्ति को बेचने या किराए पर देने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन इन्होंने अगस्त 2017 को 80 लाख रुपये में बेच दिया यही नहीं प्लाट पर गैर कानूनी ढंग से कब्ज़ा करने की नियत से वहां पर एक किराएदार भी रख लिया।

शिकायतकर्ता न बताया कि जब वह अपनी संपत्ति पर पहुंचे तो आशा रंधावा और उनके बेटे सिद्धार्थ ने दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आशा रंधावा एक केस में जेल जा चुकी है। उन्हें धमकाया जा रहा है कि दोबारा दिखे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *