राष्ट्रीय युवा उत्सव में जा रहे प्रतिभागियों को CM ने किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ये भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *