प्रणव सिंह चैंपियन को करीब 51 दिनों बाद हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत – Doon Ujala

प्रणव सिंह चैंपियन को करीब 51 दिनों बाद हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत

खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज 18 मार्च मगंलवार को हरिद्वार कोर्ट से बड़ी राहत मिली. हरिद्वार कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है.

प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने उनके जमानत मिलने की जानकारी दी है. वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि मगंलवार 18 मार्च को प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिस पर शाम को फैसला आया. कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है. फिलहाल प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि 26 जनवरी शाम को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट और फिर गोलीबारी भी की. गोलीबारी के बाद प्रणव सिंह चैंपियन वहां से भाग गए थे. पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था. 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था.

कोर्ट ने पहले चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. बीते 51 दिनों से चैंपियन जेल से बाहर नहीं आए है. हालांकि जेल में करीब 20 दिन रहने के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चैंपियन को हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. हालांकि आज उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *