हत्यारोपी प्रेमिका अरेस्ट, लिव-इन प्रेमी के सीने में चाकू घोंप मारने का आरोप

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी की हत्यारोपी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उस की हत्या की दी. आरोपी प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बीते एक साल से लिवइन में रह रही थी. जून में ही दोनों शादी सगाई होने वाली थी. इसके बाद अक्टूबर में दोनों को शादी करनी थी. शादी की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी.

पुलिस ने बताया कि युवती को देहरादून से ही अरेस्ट किया गया है. आरोपी प्रेमिका का नाम राधिका है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधिका अपने प्रेमी अजय रावत से छुटकारा पाना चाहती थी. इसीलिए दोनों में अक्सर लड़ाई भी होती रहती है.

आरोप है कि 26 अप्रैल रात को राधिका ने दारू पी थी, तभी अजय और राधिका का किसी बात को लेकर झगड़ा, इसी बीच राधिका पर गुस्से में सब्जी काटने वाला चाकू अजय रावत के सीने में घोंपने का आरोप है. सीने में चाकू लगने से अजय रावत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी. बेटे अजय रावत के मौत के कुछ दिनों बाद पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत रायपुर थाने में राधिका के खिलाफ तहरीर दी थी.

देवेंद्र पाल सिंह रावत ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनका 27 साल का बेटा अजय पहले किसी होटल में सेफ का काम करता था, फिलहाल वो नौकरी नहीं कर रहा था. अजय रावत का प्रेम प्रसंग राधिका के साथ चल रहा था और दोनों लिवइन में नेहरू ग्राम रहते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *