उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, टैंकर से टकराया बाइक सवार, यूपी के व्यक्ति की दर्दनाक मौत – Doon Ujala

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, टैंकर से टकराया बाइक सवार, यूपी के व्यक्ति की दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे-7 पर आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. सड़क हादसों में कई लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग एक मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे की एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गौर हो कि चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमित तोमर (पुत्र तेजपाल), उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम लोहटा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. अमित किसी काम से उत्तराखंड आया हुआ था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपात सेवा को सूचना दी, जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया.

घटना में शामिल टैंकर (नंबर UK 16 CA 0694) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. वहीं, टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *