उत्तराखंड में बारिश का कहर, तीन एनएच समेत 179 सड़कें बंद, सात लोग अभी भी लापता

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के साथ आसमान से आफत बरसनी शुरू हो गई है. कल सुबह से ही उत्तराखंड में बारिश के रूप में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. ताजा हालात की बात की जाए तो बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में करीब 179 सड़कें बाधित हैं. वहीं कल उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से लापता हुए सात मजदूरों का अभी तक भी कुछ पता नहीं चल पाया है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज 30 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में हालत में जितना हो सके पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचना चाहिए.

वहीं 29 जून को हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में करीब 179 सड़कें बंद हुई थी, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण काफी दिक्कतें आ रही है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 29 जून को हुई भारी बारिश के चलते 179 सड़कें बाधित हुई हैं. इन सड़कों में दो नेशनल हाईवे, तीन स्टेट हाईवे, बीआरओ का एक नेशनल हाईवे, 85 पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और 88 ग्रामीण सड़क बाधित हैं. जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *