लक्सर में प्रॉपर्टी के नाम पर 40 लाख की ठगी कर महिला फरार, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रॉपर्टी का झांसा देकर 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गदर जुढ्डा गांव में रहने वाले प्रीतम सिंह नाम के व्यक्ति से आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की है।

मुख्य आरोपी महिला की पहचान मछला के रूप में हुई है, जो लक्सर के मुंडाखेड़ा कला गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़ित प्रीतम सिंह ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद से आरोपी महिला मछला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पहले भी भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *