देहरादून के विकासनगर में सनसनी, कमरे में युवक का शव मिलने से हड़कंप

राजधानी देहरादून के विकासनगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कमरे में युवक मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकासनगर लांघा रोड छरबा में हुई है। जहां गुरूवार को एक युवक कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक यहां किराए के कमरे में रह रहा था। जब लोगों ने काफी समय तक युवक का कमरा बंद देखा। तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *